अमरोहा, अप्रैल 24 -- अमरोहा, संवाददाता। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के संयोजन में चल रहे अंडर-19 वनडे कप के फाइनल में रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ब्लू ने नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर खिताब जीता।रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम की ओर से कुशल यादव ने 45, गोविंद सिंह वोहरा ने 42, कासिम सैफी ने 31 और यश व्यास ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ब्लू के गेंदबाजों में अंश गौतम ने दो विकेट लिए, जबकि अमन नबाब, असजद रजा, मोहम्मद शान और मोहम्मद अमान ने एक-एक विकेट हासिल किया। यह भी पढ़ें- आरपीसी एकेडमी ने 18 रन से मैच जीता 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट अक...