शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- स्व. प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को लखनऊ और लखीमपुर की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। कृभको फर्टिलाइज़र मैदान पर खेले गए पहले मैच में लखनऊ ने फर्रुखाबाद को आठ विकेट से मात दी। फर्रुखाबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन पर सिमट गई। टीम के लिए स्वास्तिक ने 23 और अभिषेक पाल ने 21 रन बनाए। लखनऊ की ओर से सजल वर्मा और यशवर्धन ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि अभराज ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर जीत अपने नाम कर ली। सम्यक त्रिवेदी ने नाबाद 41 और अभिषेक राय ने 33 रन की तेज पारी खेली। शानदार गेंदबाजी के लिए सजल वर्मा मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस मुकाबले में अंपायरिंग विशाल वर्मा और तरुण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.