अंडर-19 में वैभव व 13 में कुशाग्र को मिला प्रथम स्थान
बांदा, मई 25 -- बांदा। बुंदेलखंड चेस चैंपियनशिप कमला मिश्रा कप-2026 में सोमवार को दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाई। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के मल्टी परपज हॉल में प्रतियोगिता में अंडर-19 में वैभव व अंडर -13 में कुशाग्र ने बाजी मारी। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंडर-19 वर्ग में तथागत ज्ञान स्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वैभव शुक्ला ने प्रथम, सेंटमैरी की अन्वेशा सिंह द्वितीय तथा भागवत प्रसाद की आर्यवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 वर्ग में ब्राइट ब्रेन अकेडमी के कुशाग्र दीक्षित प्रथम, सेंट जेवियर के अंशवीर द्वितीय तथा सेंटमैरी की आद्या अग्रवाल तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- अंडर-13 बालक में मृत्युंजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.