नवादा, अप्रैल 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नालंदा के पावापुरी में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट मुकाबले के उद्घाटन मैच में बुधवार को नवादा ने नालंदा को मात दे दी। नालंदा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुना, उनकी टीम 30.4 ओवर में 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नवादा की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए लेग स्पिनर अमन कुमार ने शानदार 6 विकेट झटके। 154 रनों का पीछा करते हुए नवादा की टीम ने 27 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच को जीत लिया। नवादा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूरज सिंह ने 37, हर्ष ने 31, सुभाष ने 23 विक्रम ने 21 एवं यीशु ने 20 रनों का योगदान देकर मैच को नवादा की झोली में डाल दी। इस मैच में शानदार छह विकेट लेने वाले गेंदबाज अमन कुमार को बीसीए अंद...