अंडर-19 महिला चयन ट्रायल के लिए मेरठ की पांच क्रिकेटरों का चयन
मेरठ, अगस्त 2 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से 2, 3 और 4 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-19 महिला चयन ट्रायल मैच आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल मुकाबलों के लिए मेरठ की पांच प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज मिष्टी चौधरी, स्पिनर जाह्नवी बालियान, ज्योति बालियान, ऑलराउंडर रिया भाटी और अविका शर्मा शामिल हैं। ट्रायल मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम का चयन किया जाएगा।बागपत की मूल निवासी और वर्तमान में मेरठ के शताब्दी नगर निवासी मिष्टी चौधरी पर इस बार भी सभी की निगाहें रहेंगी। मिष्टी इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर टीम में जगह बनाने की प्रबल दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.