पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन का18 अप्रैल को गुमला में प्रस्तावित अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर पलामू जिला टीम की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम 17 अप्रैल की सुबह पलामू एक्सप्रेस से रवाना होगी। पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने मेदिनीनगर के पलामू क्लब प्रांगण में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह अभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण देना और टीम संयोजन को मजबूत बनाना है, ताकि पलामू टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सके। शिविर में चयनित खिलाड़ी नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन...