अंडर-19 बैडमिंटन में प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मृति द्वितीय यूपी स्टेट मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-19) का आयोजन 10 से 13 सितंबर तक लेविन्स बैडमिंटन अकादमी, धरमपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के करीब 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में बालक एकल, बालक युगल, बालिका एकल, बालिका युगल और मिक्स्ड डबल्स की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज की ओर से प्रायोजित किया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव रजनीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे यूपी टीम में चयन का अवसर मिलेगा।प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.