अंडर-19 बालक वर्ग में पटना के रणवीर ने वैशाली के आदित्य को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
पूर्णिया, मई 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया के महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम पूर्णिया में चल रहे हंड्रेड प्रथम बिहार स्टेट जूनियर (अंडर-17/19) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनाने के लिए जोरदार संघर्ष किया। प्रतियोगिता में लड़के एवं लड़कियों के अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में एकल एवं युगल मुकाबले खेले जा रहे हैं। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली तथा कई मुकाबले दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव सह संयोजक जिला बैडमिंटन संघ पूर्णिया के असहर सबा वसीम ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.