फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद। अडंर-19 जिला क्रिकेट टीम का चयन सोमवार को कर लिया गया। टीम में 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें आठ खिलाड़ी रिजर्व में रखे गए हैं। फर्रुखाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्टेडियम में अंडर-19 जिला क्रिकेट टीम में चयन के लिए ट्रायल चल रहे थे। खिलाड़ियों ने ट्रायल के दौरान पसीना बहाया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बल्लेबाजी में अभिषेक पाल, अभय मिश्रा, प्रांजुल सिंह, अविरल गंगवार, सात्विक कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, अभिनव पाल, पार्थ पाठक व हारिस का चयन किया गया। अर्पित यादव, अभय गंगवार, कार्तिकेय तिवारी, शिव प्रताप, आशू यादव, सूरज शाक्य, लव पांडेय व रोहित कुमार को गेंदबाज के रूप मे शामिल किया गया है। अंशुल यादव, उवैश मंसूरी, प्रियांशु यादव, प्रभांशु कुमार, विकास, श्रेयांस हजेला व प्रभांशु राजपूत क...