शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 21 व 22 मार्च को कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर आयोजित अंडर-19 ट्रायल मैचों के बाद टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान आकर्षित कांत वर्मा को सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ियों में नीतीश कुशवाहा, देवेश कुशवाहा, सामित दास, अभिषेक सिंह, दीपांशु यादव, सानिध्य, आदित्य राजपूत, अर्पित वर्मा, रंजीत सिंह, नितिन मौर्य, शांतनु सिंह, वंश मिश्रा, उत्कर्ष शर्मा, सत्यार्थ पटेल, अनमोल कटियार और अनुभव गुप्ता शामिल हैं। टीम का गठन कमलकांत कनौजिया की देखरेख में किया गया। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि टीम आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मंडल स्तरीय मुकाबले 20 अप्रैल से बरेली में खेले जाएंगे।

हिंदी हि...