अंडर-19 जोनल मैचों में खेल रहे हैं आगरा के सात खिलाड़ी
आगरा, जून 26 -- सत्र 2026-27 में अंडर-19 बालक वर्ग में इन दिनों चल रहे जोनल मैचों में आगरा के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि बुलंदशहर में 24 से 26 जून तक हुए मैचों में आगरा के विपिन सक्सेना व ध्रुव सेन ने खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अब कानपुर में 29 मई से 1 जुलाई तक होने वाले मैचों में आगरा के कार्तिकेय सिंह, द्राक्ष वर्मा, जतिन चौहान, लवकुश, हिमांशु सागर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी क्रिकेटरों को तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा। संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.