उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट ट्रायल रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में हुआ। जिसके अंतर्गत ट्रायल प्रथम चरण व दूसरे चरण की प्रक्रिया से पूर्ण किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण में आए हुए लगभग 70 खिलाड़ियों में से 40 खिलाड़ियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। दूसरे चरण के अंतर्गत सेलेक्शन मैचों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी गेंदबाजी तथा विकेट कीपिंग का प्रदर्शन किया जिसका चयनकर्ता नवीन सिन्हा, मनीष दीक्षित व ओम मिश्रा ने गंभीरता से आकलन किया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार शीघ्र घोषित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में शाकिर हुसैन, शिशिर बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी ...