जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट टीम से अंडर-19 अंतर जिला टूर्नामेंट में 26 वर्षीय दो खिलाड़ियों को शामिल करने की खबर सामने आने के बाद जिले के युवा क्रिकेटरों और पूर्व खिलाड़ियों में नाराजगी है। आरोप है कि बंगाल क्रिकेट लीग में खेलने वाले परमजीत सिंह और सचिन दुबे को अंडर-19 प्रतियोगिता में शामिल किया गया, जिससे चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर संयुक्त बिहार रणजी क्रिकेटर अविनाश कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना शर्मनाक है और इससे स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अन्याय हो रहा है। उनका कहना है कि जिला क्रिकेट संघ को ऐसे मामलों में जवाबदेह बनाते हुए कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। अविनाश कुमार ने कहा कि जिले के युवा खिलाड़ियों को मौका देने के बजाय ओवरएज खिलाड़ियों को टीम में शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.