कानपुर, मई 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसका आयोजन कल्याणपुर ​स्थित गीता देवी क्रिकेट एकेडमी ​स्थित मंटोरा मैदान पर किया जा रहा है। आयोजन सचिव जहीरउद्दीन ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल केसीए से पंजीकृत अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। इसमें वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2007 या उसके बाद की है। प्रतियोगिता के आवेदन पत्र 15 मई तक केसीए कार्यालय चुन्नीगंज, फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी कल्याणपुर और गीता कैफे गीता नगर क्रॉसिंग से प्राप्त किए जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...