अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया उद्घाटन
मिर्जापुर, जून 1 -- चेतगंज। स्टूडेंट केयर फाउंडेशन मवैया की तरफ से लखनपुर गांव में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रॉयल चैलेंजर हरसिंह पुर एवं पी.के. क्रिकेट क्लब श्रीपट्टी के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी पंडित साधू तिवारी (राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय सवर्ण संघ एवं आयोजक, मैना फाउंडेशन) रहे। उन्होंने कहाकि खेल अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का विकास करता है। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में ऐसे टूर्नामेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के अनूप कुमार सिंह, राजन सोनकर, विश्वजीत सोनकर, मंटू सिंह, प्रियांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.