कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ग्रीन पार्क में अंडर-19 के चयन मैच का आयोजन किया। अंतिम दिन प्रदेश के पुरुष खिलाड़ियों ने चैलेंजर ट्राफी में चयन का दावा पेश किया। एकदिवसीय प्रारूप में खेले गए 50 ओवर के मुकाबले में खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले का दम दिखाकर प्रतिभा दिखाई। वहीं, कमला क्लब में अंडर-19 महिला खिलाड़ियों के बीच दो टी-20 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दम दिखाया और चयन के लिए दावेदारी पेश की। शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में मुख्य चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया, रंजीत यादव, जाहिद अली, अरविंद सोलंकी और बृजेंद्र यादव के सामने खिलाड़ियों ने चयन मैच में खेलकर दावेदारी पेश की। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खुद को साबित किया। यूपीसीए की ओर से घरेलू शृंखला से पहले चैलेंजर ट्राफी का ...