बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में शनिवार को बेगूसराय ने सहरसा को 305 रनों के विशाल अंतर रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में विकेट खोकर 425 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए युवराज ने 74 गेंद में 126 रन व उनका साथ देते हुए अंकित ने 107 गेंद में 106 रन बनाए। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम 32.4 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सहरसा की ओर से अभिनव ने 24 व अविनाश ने 13 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदर्श ने चार, हर्ष वआयुष ने दो-द...