बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में शुक्रवार को खगड़िया ने समस्तीपुर को 31 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 317 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष ने 86 रन व आदित्य ने 58 रनों का योगदान दिया। वहीं, समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कवि अमरेंद्र ने तीन, मंदीप और शाश्वत ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम 48 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 286 रन ही सिमट गई। समस्तीपुर की ओर से सुमन ने 86 व कुमार आदित्य ने 51 रन बनाए। खगड़िया की ओर से गेंदब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.