सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में सोमवार को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच मधुबनी बनाम दरभंगा के बीच खेला गया। इसमें दरभंगा की टीम ने 69 रन से जीत दर्ज की। वही मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया व दरभंगा पहले बैटिंग करते हुए सन्नी के 86 रन व सचिन पांडे 66 रन के बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 275 रन बनाया। मधुबनी की तरफ से पिंटू ने 3 व सार्थक ने 2 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से सार्थक 102 व उत्तम 26 रन बनाया । दरभंगा के अनिकेत को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच का अंपायर तैयब हुसैन व मो. कुधुश थे। मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश , ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.