मिर्जापुर, जून 18 -- कछवां,हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत मझवा (कजरहिया) निवासी राहुल यादव अंडर-18 हॉकी एशिया कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय का प्रतीक चमचमाता एशिया कप भारत की झोली में डालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। राहुल की इस उपलब्धि से गांव नहीं पूरे जनपद का सीना फक्र से चौड़ा हो गया है।

भारत की मैच यात्रा जापान में आयोजित टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान को हॉकी स्टिक का जादू दिखाते हुए पराजित कर एशिया कप का खिताब पर भारत ने अपना नाम लिख दिया।

राहुल यादव की भूमिका भारतीय टीम की इस सफलता में मझवा के सुबास यादव के लाडले राहुल ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर टीम से लेकर दर्शनकों का दिल जीत लिया। जिसकी हर भारतीय सराहना ...