हरिद्वार, अप्रैल 11 -- जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की देखरेख में राजा गार्डन स्थित ओलिविया स्कूल में चल रही 13वीं जूनियर अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न मैचों में डीएवी, शिवडेल, विजडम ग्लोबल, डीपीएस रानीपुर और एमपीएस ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। डीएवी और बीएमएल स्कूल के बीच खेले गए मुकाबले में डीएवी ने एकतरफा खेल दिखाते हुए 27-8 से जीत हासिल की। शिवडेल जगजीतपुर ने डीपीएस जूनियर को कड़े मुकाबले में 16-14 से हराया। वहीं, शिक्षा राइजिंग स्कूल और विजडम ग्लोबल के बीच हुए रोमांचक मैच में विजडम ग्लोबल ने 38-35 से बाजी मारी। डीपीएस रानीपुर ने बीएम डीएवी को 22-7 से हराया, जबकि एएचपीएस के खिलाफ एमपीएस ने 22-17 से जीत दर्ज की।मुख्य अतिथि मेयर किरन जैसल और शिवडेल स्कूल के प्रबंधक स्वामी शरदपुरी ...