रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर। अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 15 से 17 जनवरी तक राइका, नरेन्द्र नगर, टिहरी गढ़वाल में आयोजित होगी। इसमें ऊधम सिंह नगर की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए ऊधम सिंह नगर अंडर-17 हॉकी टीम का चयन ट्रायल 9 जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर में आयोजित होगा। इसकी जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने दी। उन्होंने कहा कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ी उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर आएं। उन्होंने यह भी बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.