अंडर-17 बिहार बालिका टीम में मुजफ्फरपुर से दो खिलाड़ी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अंडर-17 जूनियर बिहार बालिका फुटबॉल टीम के गठन के लिए सोमवार को चयन ट्रायल हुआ। ट्रायल बरौनी के यमुना भगत स्टेडियम में हुआ। चयनित टीम में मुजफ्फरपुर के पताही की रिया राज व अखाड़ाघाट की मुस्कान कुमारी को जगह मिली है। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से 140 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।9 अगस्त को सब जूनियर अंडर-14 बिहार बालिका फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल हुआ था, जिसमें तीन खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की। चयन ट्रायल की जिम्मेदारी महिला फुटबॉल बिहार के संयोजक व मुजफ्फरपुर के निवासी असगर हुसैन के नेतृत्व में अंशा कुमारी, पिंकी कुमारी, जूली कुमारी, बेबी कुमारी, रोहित कुमार, संजीव कुमार सिंह मुन्ना और सुब्रतो मजूमदार ने निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.