अंडर 17 बिहार फुटबॉल टीम में साक्षी का हुआ चयन
समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- दलसिंहसराय। बिहार अंडर17 फुटबॉल टीम में गुरुदेव स्पोर्टिंग क्लब की खिलाड़ी साक्षी का चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का हिस्सा बन साक्षी रविवार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के लिए रवाना हुई। सीमावर्ती बछवाड़ा निवासी साक्षी के पिता रंजीत रजक शिक्षक हैं तथा मां ममता देवी गृहिणी हैं। इससे पूर्व भी साक्षी ने फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया है। साक्षी के चयन पर गुरुदेव स्पोर्ट्स क्लब दलसिंहसराय टीम कोच नवल कुमार, राधेश्याम, टीम मैनेजर राजीव कुमार, संजय सोनी आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.