सीवान, दिसम्बर 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में चार दिवसीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले में सारण व मगध की टीम का दबदबा रहा। खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हुए मुकाबले में अंडर 17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में सारण व मगधन की टीम अपना स्थान पक्का कर ली। अंडर 14 में पटना व पूर्णिया के बीच मैच खेला गया। इसमें पूर्णिया की टीम पटना को 6-5 के अंतर से पराजित कर दी। दूसरा मैच दरभंगा व तिरहुत के बीच खेला गया। इसमें तिरहुत की टीम 5-0 से विजेता बनी। अंडर 14 में दरभंगा व तिरहुत के बीच खेले गए मैच में तिरहुत की टीम 5-0 से विजेता बनी। अंडर-19 में सारण व पटना के बीच हुए मुकाबले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.