रांची, अप्रैल 30 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के पिरुटोला इचापीड़ी निवासी सारा अल्तमश का चयन नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की अंडर-17 गर्ल्स झारखंड राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित की जा रही है। सारा रांची स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षक अनीसुर रहमान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं और मध्यम गति की गेंदबाज हैं। गुरुवार को खेले गए पहले मैच में उन्होंने गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट हासिल किए। सारा के पिता मुस्ताक अहमद मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि माता तरन्नुम निशा गृहिणी हैं। सारा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कांके की 10वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...