अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मुनीर क्रिकेट क्लब के नाम
बदायूं, जून 18 -- बिल्सी। नगर के अगोल मार्ग स्थित आंबेडकर जिम मैदान पर आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को अजान क्रिकेट क्लब और मुनीर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मुनीर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अजान क्रिकेट क्लब को 24 रन से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में मुनीर क्रिकेट क्लब के कप्तान मुनीर अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 79 रन बनाए। 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजान क्रिकेट क्लब की टीम मुनीर क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 55 रन पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- बेहटा चैलेंजर्स ने जीता बीजीपीएल-9 का खिताब मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उत्कृष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.