गुमला, मार्च 17 -- गुमला। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद,रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 के तहत अंडर-17 बालक वर्ग की क्रिकेट खुली चयन प्रतियोगिता 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि यह प्रतियोगिता रांची के साउथ रेलवे मैदान, हटिया में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। चयन प्रक्रिया के लिए चंद्रदेव सिंह को प्रबंधक नियुक्त किया गया है। सभी जिलों से योग्य खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राज्य स्तर पर बेहतर अवसर प्रदान किया जाएगा और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.