पाकुड़, अप्रैल 24 -- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में अंडर-17 बालक वर्ग की टीम का प्रतिनिधित्व पाकुड़ के राज प्लस टू के 11वीं के छात्र अनुराग गोस्वामी करेंगे। 16 सदस्यीय झारखंड स्कूली क्रिकेट टीम जादचर्ला (तेलंगाना) के लिए रवाना हुई है। यह टीम 69वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसका आयोजन 26 अप्रैल से 1 मई 2026 तक तेलंगाना में किया जा रहा है। बता दें कि टीम का चयन 'खेलो झारखंड' के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के आधार पर किया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा चयनित खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट एवं खेल किट प्रदान कर आज रांची से तेलंगाना के लिए रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- खेल--स्पोर्ट्स कॉलेज के हर्ष और प्रशां...