अंडर 17 और 19 फुटबॉल टीमों ने जीता नेशनल खिताब
चतरा, जून 10 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। राजस्थान के अबू रोड (सिरोही) में आयोजित 10वीं एसडीपीएफ भारत नेशनल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। झारखंड की अंडर-17 और अंडर-19 दोनों ही फुटबॉल टीमों ने अपने-अपने वर्ग में राष्ट्रीय खिताब जीतकर राज्य और जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इस ऐतिहासिक दोहरी जीत के बाद गृह प्रखंड सिमरिया लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य और नागरिक अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता के अंडर 17 वर्ग के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने मजबूत महाराष्ट्र को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, अंडर 19 वर्ग के फाइनल में झारखंड के खिलाड़ियों ने मेजबान राजस्थान को उसके घरेलू मैदान पर मात देकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।विजेता खिलाड़ियों के सिमरिया पहुंचते ही बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, झाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.