आगरा, मार्च 25 -- डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सत्र 2026-27 के जिलास्तरीय ट्रायल की शुरुआत 27 मार्च से होगी। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि जिलास्तरीय बालक अंडर-16 व 19 क्रिकेट ट्रायल 27 मार्च को अवंतीबाई लोधी क्रिकेट मैदान पर प्रातः 7 बजे से शुरू होंगे। ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ रजिस्ट्रेशन की चालान स्लिप एवं आयु प्रमाण पत्र लेकर मैदान पर उपस्थित हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.