अंडर-16 झारखंड स्टेट बास्केटबॉल को लेकर बोकारो टीम का चयन ट्रायल
बोकारो, जून 11 -- आगामी 16 से 19 जून तक धनबाद में आयोजित होने वाली अंडर-16 झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से बुधवार को बालक व बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न विद्यालयों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टीम चयन प्रक्रिया में संघ के टेक्निकल चेयरमैन अमित कुमार व कोषाध्यक्ष किंकर कृष्णा चयनकर्ता की भूमिका में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को विशेष बनाने में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव रंजन, सुमित कुमार, मुकेश कुमार इंडियन आर्मी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तीनों खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और अपने अनुभव साझा किए। चयन ट्रायल के सफल संचालन में शांता मिश्रा,अनूप,पोलो, निशांत, वरुण, बंटी व प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.