बरेली, मार्च 30 -- बरेली। यूपीसीए द्वारा बरेली अंडर-16 की टीम चुनने के लिए सोमवार को बरेली ए व बी के बीच मुकाबला हुआ। बरेली ए ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 32.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली बी की टीम ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि 31 मार्च को बरेली बी और बरेली सी का मैच गंगाशील स्टेडियम में होगा। आब्जर्वर ओपी कोहली ने खिलाड़ियों को सुबह साढ़े आठ बजे स्टेडियम बुलाया है। मैच के दौरान सरफराज वली खां, आदर्श तिवारी, राकेश शर्मा, संचित शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...