भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में बुधवार से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा बीसीए श्यामल अंडर-16 वनडे ट्रॉफी का आगाज हो गया। पहला मुकाबला जमुई बनाम बांका के बीच खेला गया। मुकाबले में जमुई ने बांका को 66 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के आशीष कुमार को चार विकेट लेने पर दिया गया। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। गुरुवार को जमुई बनाम लखीसराय का मुकाबला खेला जाएगा।बीडीसीए के सचिव डॉ. जय शंकर ठाकुर ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम 42.5 ओवरों में 175 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह भी पढ़ें- अंडर-16 के मुकाबले में समस्तीपुर की टीम विजयी टीम के लिए रवि किशन कुमार ने 53 रनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.