शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर चल रही अंडर-16 क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए, जिनमें शाहजहांपुर इंजीनियरिंग वर्क्स और गुर्जर अकादमी ने अपने-अपने मैच जीत लिए। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावी रहा। पहले मैच में एसएस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। टीम की ओर से आरव जोशी और हर्ष ने 26-26 रन बनाए। जवाब में इंजीनियरिंग वर्क्स ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंशुल ने 44 और समर्थ ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सौरभ ने 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में प्रयास अकादमी की टीम 62 रन पर सिमट गई। विकास ने 18 रन बनाए। गुर्जर अकादमी की ओर से आर्यन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विके...