शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर अंडर-16 क्रिकेट लीग का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्रा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आईपीएल के कारण छोटे जिलों के खिलाड़ियों के लिए भी बड़े मंच तक पहुंचने के अवसर बढ़े हैं। पहले मुकाबले में चौधरी क्रिकेट अकादमी ने आयुष स्पोर्ट्स अकादमी को 4 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष स्पोर्ट्स अकादमी ने 29 ओवर में 160 रन बनाए। शाकिब ने 56 और आर्यन ने 27 रन का योगदान दिया। जवाब में चौधरी अकादमी ने 29 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- ऋषभ और आईटीआई ने जीते मुकाबले विमल सिंह ने 61 और सत्यम ने 32 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए विमल सिंह को ...