शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को कृभको फर्टिलाइजर क्रिकेट मैदान पर जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। ट्रायल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य आनंद पाठक ने किया। ट्रायल में करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की गाइडलाइन के अनुसार जूनियर चयन समिति प्रमुख कमलकांत कनौजिया के नेतृत्व में पूरी कराई गई, जिसके बाद अंडर-16 टीम का चयन किया गया। मैच के दौरान बल्लेबाजी में विमल, सत्यम, मृत्युंजय, युवराज और तस्लीम ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि गेंदबाजी में यश यादव, माही पटेल, अनिकेत और दक्ष शर्मा ने प्रभाव छोड़ा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने टीम को अंतिम रूप दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.