उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट ट्रायल का पहला चरण रविवार को राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि यह ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित किया गया। ट्रायल में जनपद भर से आए लगभग 56 पंजीकृत खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी व विकेटकीपिंग का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान चयनकर्ताओं नवीन सिन्हा, कैलाश नेगी, अभिषेक श्रीवास्तव और ओम मिश्रा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया। इसके बाद लगभग 40 खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। बताया गया कि चयनित खिलाड़ियों के सिलेक्शन मैच श्याम प्रकाश श्रीवास्तव अंडर-23 जनपदीय लीग और अंडर-19 जनपदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.