बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में गुरुवार को बेगूसराय ने सुपौल को 208 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए युवराज ने 79 रनों का योगदान दिया। वहीं, प्रियरंजन ने 61 व आर्यन ने 54 रन बनाए। सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए हंसानगिर ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 26 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुपौल की ओर से कुमार श्रेयन ने 29 व ऋषि ने 13 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋतिक ने चार, राहुल ने तीन व रमन ने दो विकेट ...