अंडर 16 आयु वर्ग की मंडलीय टीम में दो खिलाड़ियों का चयन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अंडर 16 आयु वर्ग की मंडलीय क्रिकेट टीम में जनपद के 2 खिलाड़ियों का चयन हो गया है। चयनित क्रिकेट खिलाड़ी 15 जून से प्रारंभ हो रही मंडलीय प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। जिला क्रिक्रेट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटर मोहनलाल अगवाल ने बताया कि मंडल में चयन होने पर यह खिलाड़ी उत्तर प्रदेश अंडर 16 टीम में अपनी प्रतिभा दिखायेंगे। चयनित खिलाड़ियों में दायें हाथ के बल्लेबाज अश्वनी दीक्षित और बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज तनुज यादव का चयन हुआ है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता कमला क्लब कानपुर में आयोजित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.