आगरा, अप्रैल 4 -- डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सत्र 2026-27 के लिए जिलास्तरीय बालिका अंडर-15 व 19 क्रिकेट ट्रायल की तिथियां घोषित हो गई हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अंडर-15 व 19 टीमों में चयन के लिए जिलास्तरीय ट्रायल 5 अप्रैल को प्रातः 8 बजे स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी, वायु विहार रोड पर होंगे। ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ रजिस्ट्रेशन की स्लिप, आयु प्रमाण पत्र लेकर मैदान पर उपस्थित हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...