लखीसराय, मार्च 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में महिला क्रिकेट टीम गठन के लिए चल रहे ट्रायल के अंतिम दिन मंगलवार को अंडर-15 एवं अंडर-19 ट्रायल सुनिश्चित हो गया। जिला क्रिकेट संघ के मुख्य चयन करता बबलू शर्मा ने बताया कि बालिका जिला क्रिकेट टीम का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी 11 से 13 मार्च 2026 तक पटना स्थित मोइन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगी। यह ट्रायल बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बिहार महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में जिले की कई प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर-15 वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा स...