रुद्रपुर, जुलाई 25 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर स्थित कॉर्बेट एफसी/एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहम्मद ताहा और विशाल सिंह भंडारी का चयन भारत की अंडर-15 विश्व कप कैंप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड राज्य फुटबॉल संघ (यूएसएफए) ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यूएसएफए के अनुसार, पहली बार उत्तराखंड के दो खिलाड़ी एक साथ राष्ट्रीय स्तर के अंडर-15 कैंप में पहुंचे हैं। इसे राज्य में फुटबॉल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम बताया गया है। यूएसएफए के मानद सचिव अख्तर अली ने कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...