अंडर-15 बैडमिंटन के जनपदीय चयन ट्रायल आज
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर अंडर-15 बालक एवं बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जनपदीय चयन ट्रायल तीन सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर में अपराह्न चार बजे से चयन प्रक्रिया शुरू होगी।जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के पत्र के क्रम में यह चयन ट्रायल कराया जा रहा है। इसमें अंडर-15 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: चार खेलों के ट्रायल कल से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.