कानपुर, मई 3 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल का आयोजन किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में किया गया। ट्रायल में 130 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन कर टीम में चयन के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता राकेश तिवारी, फैजान खान ने आठ टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया। जूनियर क्रिकेट लीग में शहर के युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए एक बड़ा मंच मिल रहा है, यहां से खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उप्र की टीम में चयन का दावा पेश करेंगे। यह भी पढ़ें- अंडर-15 ट्रायल में 130 क्रिकेटर्स ने दिखाई प्रतिभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...