अंडर-15 एशियन कुश्ती में गोल्ड जीतने वाले विवेक सम्मानित
आजमगढ़, जुलाई 3 -- आजमगढ़। एशियन कुश्ती संघ द्वारा अंडर-15 एशियन बालक कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन थाइलैंड में 26 से 30 जून तक किया गया। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम से आजमगढ़ के विवेक चौहान ने प्रतिभाग कर 85 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। पूर्व में विवेक चौहान सुखदेव पहलवान स्टेडियम में जयप्रकाश यादव उप क्रीड़ाधिकारी कुश्ती प्रशिक्षक एवं गोविंद यादव खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। वर्तमान समय में आवासीय कुश्ती छात्रावास गोरखपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विवेक चौहान जनपद के चंदौका पठखौली के निवासी हैं। उनके पिता किसान हैं। यह भी पढ़ें- पैरा शूटिंग में वसीम खान का नेशनल के लिए चयन सुखदेव पहलवान स्टेडियम में विवेक का क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन एवं उप क्रीड़ाधिकारी जयप्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.