अंडर 15 एवं 17 बालक वर्ग में एमपी कॉलेज बना विजेता
गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल कप अंडर 15 एवं 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में हुआ। गुरुवार को अंडर 17 बालक वर्ग फाइनल मुकाबला एमपी कॉलेज गोरखपुर तथा महराजगंज के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर ने महराजगंज को 3- 1 से पराजित किया। अंडर 15 बालक वर्ग में एमपी कॉलेज गोरखपुर के अतिरिक्त किसी अन्य जनपद की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। ऐसे में गोरखपुर को विजेता घोषित कर दिया गया। दोनों वर्गों की विजेता टीम राज्य स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल कप में 11 जुलाई से आजमगढ़ में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के अध्यापक विष्णु कुमार सिंह ने परिचय प्राप्त कर किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.