रांची, अगस्त 26 -- खूंटी, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ समापन हो गया। समापन दिवस पर बिरसा कॉलेज, खूंटी के हॉकी मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के शेष मुकाबले खेले गए, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी बुंडू ने टीसीआई डीएवी गोविंदपुर को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी बुंडू की टीम ने डीएवी खूंटी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी इस्पात, बोकारो ने डीएवी सिंदरी को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।

समापन समारोह समापन समारोह में डीएवी बुंडू के प्रधानाचार्य तारकेश्वर कुमार और डीएवी पब्लिक स्कूल, खूंट...