अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला गोल्ड
भागलपुर, मई 7 -- सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सहरसा के विद्यार्थियों ने रीजनल स्पोर्ट्स मीट में कबड्डी ,वॉलीबॉल तथा क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। प्राचार्य मोनिका पांडेय ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यालय के दो खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 टीम के लिए किया गया। जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों, खेल शिक्षक प्रकाश कुमार एवं अन्य प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.