अंडर-14 बैडमिंटन के फाइनल में समर्थ ने दर्ज की आसान जीत
आगरा, जून 29 -- डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी की तीन दिवसीय बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। अंडर-14 और अंडर-16 बालक तथा बालिका वर्ग में खेली गई बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंडर-14 बैडमिंटन बालिका वर्ग के फाइनल में लियासा ने अनन्या को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनन्या द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के फाइनल में समर्थ कायला ने तेजस को हराकर प्रथम स्थान, तेजस उपविजेता बने। अंडर-16 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्रेष्ठ ने वंश दीक्षित को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वंश दीक्षित द्वितीय रहे। तीसरे स्थान के मैच में कुनाल दीक्षित विजेता, नमन चौधरी उपविजेता बने। अंडर-16 के मुख्य फाइनल में अभिषेक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.